समय बहुत ही मूल्यवान है व्यर्थ कभी मत खोना
चला गया जो समय लौट कर कभी नहीं फिर आता
सदा समय को खोने वाला मलमल हाथ पछताता
जिसने इसे ना माना उसको समय सदा ठुकड़ाता
लाख यत्न करने पर भी फिर हाथ ना उसके आता
हो जाता है एक घड़ी के लिए जन्म भर रोना समय बहुत ही मूल्यवान है व्यर्थ कभी मत खोना।
धन खो जाता श्रम करने से फिर मनुष्य है पता
स्वस्थ बिगड़ जाने पर उपचारों से है बन जाता
विद्या खो जाती फिर भी पढ़ने से है आ जाती
लेकिन खो जाने से मिलती नहीं समय की थाती
जीवन भर भटको छानो दुनिया का कोना कोना
समय बहुत ही मूल्यवान है व्यर्थ कभी मत खोना।