#सूरवीर
#योद्धा , सूरमा
सरहदों पर मौत से, बातें करे जो वीर है
शत्रुओं को खौफ दे, रातें डरे वो वीर है
आतंक को कुचले जमीं पर, दुश्मन झुकता शीश है
सूरवीर जब चल पड़े, बुलंदी नवता शीश है
देश में अभिनन्दन बहुत हैं, शत्रु पर भारी पड़ेंगे
सूरमा बहुत योद्धा बहुत, युद्ध कब जारी करेंगे
ताक में हैं शत्रुओं के, देखते ही चीर देंगे
अमन, शान्ति की बात पर, प्यासे को भी नीर देंगे
यह देश है भारत हमारा, विश्व गाता गान है
एकता है मित्रता है, मेरा भारत महान है
।। ज्योति प्रकाश राय ।।