Hindi Quote in Poem by Mital

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हा, मुझे पता है मेरा प्यार एकतरफा है, तुम्हारी तरफ से कुछ भी नहीं..
चलो एकतरफा ही सही मेरा प्यार मेरी तरफ से तो रेहने दो...

गलती तुम्हारी इसमें कोई नहीं ये तो मुझे भी पता है, पर गलती मेरी भी तो नहीं, बस हो गया प्यार, मुझे मरने मत दो, तुम्हारे प्यार मे जिन्दा रेहने दो.. मेरा प्यार मेरी तरफ से तो रेहने दो...

हा, मानती हु उम्मीदें गलत लगाए बैठी हु मे, तुम्हारी तरफ से कुछ नहीं, मे ही उल्टा फुल्टा समझ के बैठी हु, पर बस मुझे इसी भ्रम मे ही सही रेहने दो... मेरा प्यार मेरी तरफ से तो रेहने दो..

हा दर्द हुआ है बहुत पर ये दर्द तुमने नहीं दिया, आंसू निकले है मेरी आंखोसे पर ये आंसू भी तुमने नहीं दिए, दिल भी टुटा है तेरे प्यार मे मगर तुमने नहीं तोड़ा, पर कोई बात नहीं बार बार तुम्हारे प्यार मे मेरा दिल टूटता है तो टूटने दो, मेरा प्यार मेरी तरफ से तो रेहने दो...

माफ़ कर देना अगर गलती से कुछ बुरा केह दिया हो तुझे, मेरी तो दिलसे यही ख्वाहिश है की तुम हमेशा खुश रहो, तुम्हारे होठों पे हमेशा हसीं रहे, चाहे इसके बदले मे खुदा मेरे होठों से हसीं क्यूँ ना छीन ले, तेरे प्यार के दर्द मे मेरी आँखों से आंसू बेहने दो.. मेरा प्यार मेरी तरफ से तो रेहने दो....

Hindi Poem by Mital : 111439406
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now