Hindi Quote in Good Night by Deepak Singh

Good Night quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

अचानक जिंदगी में कभी
एक अनजान सा शख़्स आता है,
जो दोस्त भी नहीं
हमसफ़र भी नहीं
फिर भी दिल को भाता है,,,

ढेरों बातें होती है उससे
हजारों सुख दुख भी बटते है,
जो बातें किसी से नहीं करते थे
वो भी हम उससे करते है,,,

है तो वो अनजाना सा
पर दिल को बहुत
जाना पहचाना सा लगता है,
कोई रिश्ता नहीं है उससे
फिर भी उसकी हर बात
मानने का दिल करता है,,,

कोई हक नहीं है उसपर मेरा
फिर भी हक जताना
अच्छा लगता है,
जब कुछ भी सुनने का मन न हो
फिर भी उसको सुनना
अच्छा लगता है
फिर भी उसको सुनना
अच्छा लगता है...#D

Hindi Good Night by Deepak Singh : 111428327
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now