लोग समझते है कमजोरी
पर भुलना एक वरदान है
भुलते नही कोई बाते
याद रहती अगर हमेशा सभी
बचपन से बुढापे तक के
रिश्ते बिघडे न बनते कभी
याद रखना आसान है दोस्तो
भुलना कुछ भी आसान नही
यकीन न होगा सभी को
मानेंगे पर प्रेमी सभी
उन्हे पता है क्या होता है
जो भूल पाए प्रेयसी को नही
जिंदगी बढती है आगे
पर उमर वही रुक जाती है
जिंदा तो होता है इन्सान
पर जीवन महसूस होता नही
#भुलाना