ठगना भी आता है
इन शब्‍दों को
और लुभाना भी,
मोहित भी करते हैं
और चैन भी छीन लेते हैं,
तुमसे वफ़ादारी की
कसमें भी खाते हैं,
और सम्‍बंधों की
दुहाई भी देते हैं,
बस इतना ही
ये अहसान करते हैं
कि, निर्णय का अधिकार
सौंपना तुम्‍हें नहीं भूलते !!!
....

Hindi Poem by Seema singhal sada : 111419364

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now