किसकी है जमीन
और किसका आसमा
कौन है हिंदू
कौन है मुसलमा
किसके हैं रामा
किसके रहीमा
दोनों का घर हमारी धरती मां l
तो फिर, हिंदू भी मैं हूं
और मैं ही मुसलमा
मैं राम की पूजा
तुम रहीम की पूजा
दोनों का शरीर एक मिट्टी का
तो, मैं भी मिट्टी का
तू भी मिट्टी का
फिर कौन है हिंदू
और कौन मुसलमा
फिर किसकी है ये धरती माँ