बहुत खास होते हैं वो लोग
जिसके साथ आपका निस्वार्थ स्नेह हो
बहुत खास होते हैं वो लोग
जिनके लिए आप कुछ खास हो
बहुत खास होते हैं वो लोग
जिनके सामने आप हर दुःख की बात कर सकें
वरना यहां सुख में तो बिन बुलाए भी पहुंच जाते हैं कुछ लोग
बहुत खास होते है वो लोग
जो आपकी फिक्र करते हैं Bindu.
और आप के लिए सदैव प्रार्थना करते हैं
ऐसे कुछ खास लोग हैं मेरी जिंदगी में
इसलिए हे ईश्वर मैं सदैव तेरी शुक्रगुजार हूं....