उम्मीद
यह महज़ एक शब्द नहीं,
मरने वाले में जान फूंक देने की ताकत है इसमें,
एक माँ को अपने बेटे के आने की उम्मीद,
एक पत्नी का अपने पति के आने की उम्मीद,
एक बहन का अपने भाई के आने की उम्मीद,
एक भूखे को रोटी की उम्मीद,
एक तितली को उड़ जाने की उम्मीद,
एक दोषी को सज़ा मिलने की उम्मीद,
एक देश की हालात सुधरने की उम्मीद,
और एक राष्ट्रनायक द्वारा राष्ट्र को बचा लेने की उम्मीद,
उम्मीद की डोर से बंधे कुछ कर गुज़रने की उम्मीद।
~सिद्ध साहित्य