लिख रहा हूं कुछ और सवाल
जिनके जवाब थामे है वक़्त का दामन
निभाना है मुझे अभी कई किरदार
लेकिन पहले पटकथा तो पढ़ लूं
जानता हूं मेरे सवालों को
खड़ा किया जाएगा सवालों के घेरे में
और सवालों का जवाब दिया जाएगा
नए नए सवालों से...
पर फिर भी खुद को
रोक नहीं पाता सवाल करने से
और कितने सवाल बसे है मेरे मन में
काश सवालों का जवाब देने वाला
हमसफ़र मिल जाए
और उसके भी सवाल मुझको नजर आ जाए.....
#षणानन