आज फिर ,तुम याद आ गए
विचलित कर दिया ,
तूने मेरा मन,
बड़ी मुश्किल से ,संभाला था
इस दिलको
दिलोदिमाग में
कैसा शोर मचा गए
बड़ा नादान है,ये दिल
जो तेरे अहसास से ही मचल गया
इस दिल में ,
ये कैसी हलचल मचा गए
शांत सरोवर सा था,मेरा मन
अपने वजूद को दिखा
ये कैसा तूफान मचा गए