क्यों किया बाली वध प्रभु?
वानर जो करते हैं उसने वही किया, फिर क्यों वह एक ही अधर्मी लगा।
दो भाइयों के बीच सुलह करवाने का विकल्प था, क्यों आपको वह मार्ग कठिन लगा।
वध करना था तो ललकार कर करते, किसी वीर पर छुपकर वार करना हमें अनैतिक लगा।
हनुमान व जामवंत ज्ञानी थे, राम को विनती कर सकते थे, उनका चुप रहना अनुचित लगा।
- सामान्य मनुष्य की व्यथा