चरण वंदना करू:-
चरण वंदना करू प्रथम उस माँ की,
जो मुझे अलौकिक संसार लायी है ।
चरण वंदना उस पूज्य पिता जी की
जिन्होंने बड़े नाजो से मुझे पाला है ।
चरण वंदना उस प्रथम मेरे गुरुवर की
जिन्होंने पहला अभ्यास मुझे सिखाया है ।
चरण वंदना उन सब मेरे बड़े बुजुगों की
जिन्होंने अच्छे बुरे का ज्ञान मुझे कराया है ।
चरण वंदना करता हूँ उन रोजी-रोटी दर्ता की
जिन्होंने जीवन रूपी गाड़ी चलाना सिखाया है ।
********कमलेश शर्मा"कमल"**********
सीहोर मध्य प्रदेश 06-04-2020
#चरण