इंतिज़ार
अच्छा लगता है इंतिज़ार करना,
किसी के एक जवाब का इंतिजार,
किसी के द्वारा अपनी हाल पूछने का इंतिजार,
एक प्रेमिका का अपने प्रेमी का इंतिज़ार,
एक बूढ़े व्यक्ति द्वारा मृत्यु का इंतिज़ार,
कुछ पाने का इंतिज़ार, एक अजीब खुशी का एहसास है इस इंतिज़ार में,
यह ख़ुशी क्षणिक होता है,पर सब करते हैं इंतिज़ार,
अक्सर हमने देखा है इंतिज़ार में सदियां गुजर जाती है,
फिर भी हम करते हैं,खुद को गलाते हैं सदियों तक।
•~सिद्ध साहित्य