"कोरोना को हराना"
मन में गांठ लेना है , दीया ही तो जलाना है।
और क्या बड़ी बात है, कोरोना को ही तो हराना है।
वो एक है क्या डरना उससे, हम एक सो तीस करोड़
और क्या बड़ी बात है, कोरोना को ही तो हराना है।
साथ मिलकर दीया जलाना है, राष्ट्र की एकता दिखाना है,
साथ मिलकर राष्ट्र चेतना जगाना है,कोरोना को हराना है।
आओ सब साथ मिलकर , नव बजे नव को पूर्ण बनाना है,
साथ मिलकर देश का एक संदेश, दुनिया को भिजवाना है
और क्या बात बड़ी है, कोरोना को ही तो हराना है।