दोस्तों मित्रों साथियों को ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़ का नमस्कार दोस्तों आज आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूं कुछ ऐसे सुविचार जो हमारी जिंदगी में काफी महत्व रखते हैं और एक सटीक उल्लेख हमारी जिंदगी का है तो आओ शुरू करते हैं आज के सुविचार सत्य वचन, ब्रह्मदत्त
🔘🔘🔘
मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है,
हर पहलू जिंदगी का इम्तेहान होता है,
डरने वालो को मिलता नहीं कुछ जिंदगी में,
लड़ने वालो के कदमो में जहाँ होता है।
🔘🔘🔘
वह व्यक्ति जिसे खुद पर भरोसा होता है,
वही आख़िरकार दुसरो का भी भरोसा जीतने में कामयाब रहता है।
🔘🔘🔘
“सोच अच्छी होनी चाहिए क्योंकि नजर का,
इलाज तो मुमकिन है लेकिन नजरिए का नहीं।”
🔘🔘🔘
आपके पास दो ही विकल्प होते है, या तो सर पर विजय
पा ले या डर को आप पर कब्जा करने दे।
🔘🔘🔘
“पिता की मौजूदगी सूरज जैसी होती है
सूरज गर्म जरूर होता है अगर न हो तो अंधेरा छा जाता है।”
🔘🔘🔘
“उन चीजों के बारे में समय बर्बाद मत करो,
जिनको आप बदल नहीं सकते।”
🔘🔘🔘
“बरसात में भीगने से लिबास बदल जाते है,
और पसीने में भीगने से इतिहास रचे जाते है।”
🔘🔘🔘
ख़ुशी आजादी पर निर्भर होती है और आजादी इस बात
पर निर्भर होती है कि आप कितने साहसी है।
🔘🔘🔘
आप कई बार झुकते है, कई बार टूटे है।
इसके बावजूद अंत में बेहतर आकार ले ही लेते है।
🔘🔘🔘
“असंभव शब्द का शब्द केवल कायर करते है,
बहादुर और बुद्धिमान व्यक्ति अपना मार्ग खुद पक्का करते है।”
🔘🔘🔘
“फूलों की सुगंध केवल वायु की दिशा में फैलती है,
लेकिन अच्छे व्यक्ति की अच्छाई हर दिशा में फैलती है।”
🔘🔘🔘
ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़