एक सवाल पूछा है मेरी आँखों ने तुम से,
कब तक यूं दूर रहोगे हम से?
अब तो ये बता दो कसम से,
कोई गलती हो गई है क्या हम से?
उम्मीद की आंखे खोली है हमने जब से,
सिर्फ तुमको ही देखा है तब से ।
अब सिर्फ यही दुआ मैं मांगु रब से,
आंखे बंद होने तक वास्ता रहे तुम से ।
मैने चाहा है तुमको दिल की गहराइयों से,
दिल की गहराइयां गहरी होती है समुन्दर से ।
एक सवाल पूछा है मेरी आँखों ने तुम से,
कब तक यूं दूर रहोगे हम से ???
#सवाल