यह दुआ है तुम्हारे लिए !!!
************************
किसी योद्धा सी तुम कमजोर विचारों को
मन से झटकते हुए आगे बढ़ती
करती #सवाल खुद से
आस्थाओं का मान रखना
सबका ह्रदय में सम्मान रखना
पर फिर क्यूँ
जीवित न अपना स्वाभिमान रखना !
कर्तव्य का रक्त धमनियों में
नितांत वेग से बहता हरदम
मैं करती हूँ, कर लूगीं, तुम फिक्र मत करो
हौसले की परछाईं बनकर
समर्पित खुद को करना
मुश्किलें कैसी भी आईं
त्याग की पहली सीढ़ी पर कदम
खुद का रखने में पहल करना
वक़्त की कसौटियों पर
हँसकर खुद को परखना
बेफिक्री की चादर उढ़ाकर सबको
खुद ख्यालों के बिस्तर पे करवट बदलना
तुम्हारा देखा है मैने !!
...
आस्थाओं का मान रखना
सबका ह्रदय में सम्मान रखना
पर फिर क्यूँ
जीवित न अपना स्वाभिमान रखना
इस बात से सहमत हूँ शत-प्रति-शत
कुछ रहे न रहे
तुम्हारा यह हौसला और यह स्वाभिमान सदा रहे
यह दुआ है तुम्हारे लिए !!!
....
#सवाल