एक चिरागके मन में एक प्रश्न आया
उसने गली से किया प्रश्न तू बता
मेरे बिना प्रकाश हीन है गली और घर
इतने में चांद को गुरूर आया
उसने कहा मेरे प्रकाश से रोशन जहां
सुनते ही सूर्य देवता भी मगरूर हो गए
पूरी पृथ्वी पर होता है मेरा प्रकाश
पास से गुजरा एक शिक्षक उसने
यह बताया असल में ज्ञान से प्रकाशित
शिक्षक ही करता है परंतु मैं एक सेवक हूं
सवाल का जवाब अंततः सबको मिल गया
#सवाल