#तस्वीर
तू मेरे ख़्वाब में बस यूँ ही मिलाकर मुझसे
तेरी खुशबू मेरी धड़कन में बसी रहती है
वो ख्वाब चाहे किसी रंग में रंग दे मुझको
तेरी बातें मेरी साँसों में पिघल सी जाती हैं
तस्वीर ता उम्र मेरे साथ रही है तेरी
तू नहीं है मगर साथ ये निभाती है
कभी गुमसुम रहूँ या राह भटक जाती हूँ
तेरी तस्वीर मुझे राह तक ले जाती है