भारत में लाकडाउन
पहचाना डर ,पहचाने लोग,
आया कहाँ से लगकर ये रोग!
रहें दूर -दूर अपनों को छोड,
आइसोलेशन करता भैया निरोग!
लॉकडाउन जाना ,होता है क्या,
कोरोना वाइरस ,खाता है क्या ?
भारत में हो रहा बहु विविध उपाय,
जनता सतर्क रोग लगने न पाय!
चीन अमेरिका इटली इरान,
फ़्रांस मलेशिया इंग्लैंड जापान,
लाशें ही लाशें विश्व हुआ वीरान,
मौत का तांडव है ,लुटता जहान!
कोरोना की तबाही ताने है कृपान ,
घर की चहारदीवारी बचायेगी जान,
घरों से ना निकलें ना खाने जाएँ पान,
प्रधानमंत्री की अपील हर नागरिक लें मान।
मुक्तेश्वर मुकेश
८.३५ रात्रि,दिनांक २४/०३/२०२०