#सही
सच, सही, ईमान रहने दीजिये,
अच्छे भले को इंसान रहने दीजिये।
जटिल है कुटिलता निर्दोष निस्वार्थ भावों पर,
अपने अंदर बच्चों सी मुस्कान रहने दीजिये।
नये अर्थ में न बाँटिये मूल ग्रन्थों को,
पवित्र, बाइबल, गीता, कुरान रहने दीजिये।
जो अच्छा कर सकते हैं, अच्छा करने दीजिये उन्हें,
कठिन समय में अच्छे हाथों में कमान रहने दीजिये।
😊🙏🏻