*दिनांक 21 मार्च 2020, शनिवार, सुबह देश,राज्यों से बड़ी खबरें
*देश में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, महज 8 दिन में 89 से 250 हो गए पीड़ित, हिमाचल में 2 तो मध्य प्रदेश में 4 केस सामने आए हैं
1* COVID19: 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन 2400 पैसेंजर और 1300 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
2*कोरोना वायरस के कारण अब तक 245 ट्रेनें कैंसिल, रेलवे ने 31 मार्च तक के लिए आज रद्द की 90 गाड़ियां
3* कोरोना:पीएम मोदी की जनता कर्फ्यू अपील पर 22 मार्च को गो एयर के सारे फ्लाइट सस्पेंड, पैसेंजर का पीएनआर एक साल वैलिड
4* कोरोना वायरस: डीएम के आदेश पर गायिका कनिका कपूर के खिलाफ FIR दर्ज
5* कोरोना: सिंगर कनिका कपूर के साथ पार्टी में जाने के बाद आइसोलशन में गईं राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, बेटा दुष्यंत भी
6* एक्शन में पीएम मोदी, सभी राज्य के सीएम से की बात, हम देश के साथ, 22 मार्च को *'जनता कर्फ्यू'* का पूरा समर्थन
7* कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच भोपाल BJP दफ्तर में लापरवाही, नेताओं के साथ इकट्ठा हुई भीड़ ने मनाया जश्न, वायरल तस्वीरें
*8* इटली में कोरोना वायरस का कहर लोगों की जान ले रहा है, कल एक दिन में रिकॉर्ड 627 मौतें दर्ज की गई हैं, इसके साथ ही इटली में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 4032 पार
*9* कोरोना वायरस: भीलवाड़ा में डॉक्टर के संक्रमित होने के बाद शुरू हुआ डोर-टु-डोर सर्वे, धारा 144 लागू
*10* राजस्थान: स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा- अब तक 12 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि
*11* IRCTC ने सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में 22 मार्च से खान-पान सेवाओं पर रोक का आदेश दिया
*12* बिहार भाजपा की नई टीम, टीम में 12 उपाध्यक्ष और चार महासचिव शामिल, नौ प्रवक्ता बनाए गए
*13* मध्यप्रदेश में कौन होगा अगला मुख्यमंत्री? शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र तोमर या कोई नया चेहरा, सियासी गलियारों में चर्चा जारी
*14* MP कांग्रेस का दावा- ये अल्प विश्राम, 15 अगस्त को CM कमलनाथ फहराएंगे तिरंगा
*15* मैंने 40 साल के जीवन में हमेशा शुचिता की राजनीति की, 15 महीने MP सीएम रहने के बाद कमलनाथ ने लिखा भावुक करने वाला इस्तीफा पत्र
*16* कर्नाटक में सभी बार और पब 31 मार्च तक बंद। शहरी इलाकों में रेस्ट्रॉन्ट्स में बैठकर खाने की सुविधा नहीं, खाना घर ले जाने की सुविधा रेस्ट्रॉन्ट्स में रहेगीः सीएम बीएस येदियुरप्पा
*17* 2008 की आर्थिक मंदी से भी ज्यादा बुरा हो सकता है अर्थव्यवस्था का हाल, नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री ने किया दावा
*18* यूके के पीएम बोरिस जॉनसन ने पूरे देश में लॉकडाउन का आदेश दिया। कैफे, पब, रेस्ट्रॉन्ट्स को बंद करने के आदेश।
*19* कोरोना को लेकर WhatsApp यूजर्स के लिए सरकार ने बनाया हेल्प डेस्क.