Hindi Quote in Poem by Dhruvin Mavani

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

लड़के की आस में बैठा था परिवार अब मातम छाया है
खबर मिली जब पक्की की लड़की होने वाली है ,

लड़कों को सहना कोई नही सिखाता , लड़कियों को छोड़ ना पहले सिखा देते है ,
पराई है बताते है , कल किसी ओर घर की अमानत होने वाली है ,

कपड़ो का कद बढ़ाओ बदन ढका करो , नजरे नीची आवाज मधुर रखो ,
तुम लड़का नही लड़की हो , किसी दिन इस आँगन तेरी बारात आने वाली है ,

मत निकलो घर से बाहर , वो सूरज भी साथ छोड़ गया ,
आसमाँ को देखो नजरे उठाकर अब अँधेरी शाम होने वाली है ,

मोहब्बत का गुनाह तू कर नही सकती , ग़र कर गयी तो दोषी है ,
दुनिया कहेगी की ये लड़कियां ही माँ बाप की इज्जत उछालने वाली है ,

संस्कृत कोई नही जानता मगर सब संस्कृति के ज्ञानी है ,
कपड़ो को नापते लोग मुझे नही दिखते धोती , जब्बा , पगड़ी में शायद मेरी नजर पुरानी है ,

तू लड़की है ये दोष सिर्फ तेरा है जो तू जन्मी है इस मिट्टी में ,
तेरी लड़ाईया और मेरे अल्फाजो से ये दुनिया कभी कहाँ बदलने वाली है ...

©d_p_atel
©kirdar

Hindi Poem by Dhruvin Mavani : 111320162
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now