Hindi Quote in Poem by Suhail Dehlvi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कल साल नया आया था,
फिर साल नया आएगा।
आदाद बदल जाएंगे,
क्या वक़्त भी बदल जायेगा?
क्या ज़िन्दगी का पहिया,
कुछ धीमा पड़ जायेगा?
क्या साल नया तुम्हारी,
किस्मत से लड़ जाएगा?
हर वक़्त गुज़र जाता है,
ये पल भी गुज़र जाएगा।
तुम अब भी अगर ग़ाफ़िल हो,
कुछ हाथ न फिर आएगा।
आज पीछे छूट गया जो,
वो साथ न फिर आएगा।
कल साल नया आया था,
फिर साल नया आएगा।

सुहैल दहलवी

Hindi Poem by Suhail Dehlvi : 111317881
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now