Hindi Quote in Poem by Lakshmi Narayan Panna

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#Happy New Year to dear co-workers and Friends.

#ग़ज़ल -अलविदा कह रहा

जा तुझे आज मैं अलविदा कह रहा ।
212 212 212 212
तेरी मेरी थी जो दास्ताँ कह रहा ।।

जा तुझे आज मैं अलविदा कह रहा ।

दर्द तुमने दिये दर्द हमनें दिये।
तू मेरी मैं तेरी हर ख़ता कह रहा ।।

जा तुझे आज मैं अलविदा कह रहा ।

आ के जाना तो क़ुदरत का दस्तूर है ।
बज़्म को है मगर इब्तिला कह रहा ।।

जा तुझे आज मैं अलविदा कह रहा ।

इश्क़ फूलों ने भँवरों से क्या कर लिया ।
यह जमाना उन्हें बेहया कह रहा ।।

जा तुझे आज मैं अलविदा कह रहा ।

रंजिशें छोड़ने की घड़ी आ गई ।
आज फुरक़त को भी मैं क़ज़ा कह रहा।।

जा तुझे आज मैं अलविदा कह रहा ।

बनके पत्थर सनम जख़्म देता रहा ।
मैं तो पत्थर को भी अब ख़ुदा कह रहा।।

जा तुझे आज मैं अलविदा कह रहा ।

इल्तिज़ा है मगर मुस्कुरा कर के जा ।
मैं तेरी हर ख़ता को अदा कह रहा ।।

जा तुझे आज मैं अलविदा कह रहा ।

Hindi Poem by Lakshmi Narayan Panna : 111316324
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now