मां तुम बहुत याद आती हो
समा जाती हो मुझमें ,यादें बनकर
अपना वजूद खोकर ही तो
तूने मुझे पाया है
मुझमें तेरा ही तो साया है
घुल गयी तुम मुझमें
संस्कार बन कर
दी है तुमने मुझे दिशा
अपनी पहचान खोकर
मां ओ मां ,मैं भी
तेरी जैसी हो जाऊं
अपनी बिटिया के लिए
आदर्श बन जाऊं
बहुत ही कठिन है माँ
तेरी तरह बन पाना
खुद को खोकर
सबके लिए जी जाना