एक दिया ऐसा भी हो जो..
भीतर तलक प्रकाश करे !
✨•••
एक दिया मुर्दा जीवन में..
फिर आकर कुछ श्वास भरे !
✨•••
एक दिया इतना सुन्दर हो..
जैसे देवों का उपवन !
✨•••
एक दिया जो याद दिलाये..
हर रात के बाद सवेरा है !
✨•••
एक दिया सीमा के रक्षक..
अपने वीर जवानों का !
✨•••
एक दिया मानवता-रक्षक..
चंद बचे इंसानों का !
✨•••
एक दिया ऐसा भी हो..
जो भीतर तलक प्रकाश करे.!!