एक संदेश मिला व्हाट्सएप पर, तीन साल पाँच महिने की बच्ची के बारे में, उसकी माँ का-
"तीन दिन से सियू को हाथ में स्टार मिल रहे थे, स्कूल में।सही उत्तर देने के लिए।आज सबसे बड़ा स्टार था।मैंने कहा, आज क्या बोला(उत्तर)।तो बोली, आज नहीं बोलने के लिये मिला है(शान्ति से चुप बैठने के लिए)।"