*आओ किसी का यूँ ही, इंतजार करते हैं..!*
*चाय बनाकर फिर, कोई बात करते हैं..!!*
*उम्र चालीस के पार, हो गई हमारी..!*
*बुढ़ापे का चलो, इस्तक़बाल करते है..!!*
*कौन आएगा अब, हमको देखने यहां..!*
*एक - दूसरे की, देखभाल करते है..!!*
*बच्चे हमारी पहुंच से, अब दूर होने लगे हैं..!*
*आओ फिर से दोस्तो को, कॉल करते हैं..!!*
*जिंदगी जो बीत गई, सो बीत गई..!*
*बाकी बची में फिर से, प्यार करते हैं..!!*
*ईश्वर ने जो भी दिया, लाजवाब दिया..!*
*चलो शुक्रिया उसका, बार बार करते हैं..!!*
*सभी का हाल यही है, इस जमाने में..!*
*ग़ज़ल ये सब यारों के, नाम करते हैं,।*