मेरी पहली कविता....समय हो तो पढना जरुर
कोरी जिंदगी
कोरा मत छोडो,
रंग डालो, भर डालो
कुछ लिख के, कुछ सिख के
ना सोचो, ना घबराओ
इतना करीब भी मत जाओ
दूर जाना मुश्किल होगा।
लेकिन कोरा मत छोडो
कोरी जिंदगी अच्छी नहीं होती और
अच्छी जिंदगी कोरी नहीं होती
उसमे दाग होते है,
कुछ दुख के, कुछ सुख के
ये दागी जिंदगी कमाल होती है
कोरी जिंदगी से बेमिसाल होती है ।
हँसो, हँसाओ
परंतु भ्रम में न फसाओ
ये कोरी बात नहीं ....
ये कोरी बात नहीं।