आसान नहीं होता
तूफानों से कस्ती को निकालना आसान नहीं होता,
बीती हुई बातों को भुलाना आसान नहीं होता
झूगनुओं को हाथों में पकड नहीं सकते,
तूफानों में दियें जलाना आसान नहीं होता
इत्र की सुगन्द को फैलने से रोक नहीं सकते
किसी की यादों को भूलाना आसान नहीं होता
इतनी मुश्किलें हैं जिन्दगी की राह में,
हर बात बया करना आसान नहीं होता।
Uma vaishnav
मौलिक और स्वरचित