आसान नहीं होता
तूफानों से कस्ती को निकालना,
आसान नहीं होता।
बीती हुई बातों को भूलाना ,
आसान नहीं होता।
झूगनुओ को हाथों में पकडना,
आसान नहीं होता।
तूफानों में दियें जलाना,
आसान नहीं होता।
इत्र की सुगन्द को छुपाना,
आसान नहीं होता।
किसी की यादों को भूलाना,
आसान नहीं होता।
इतनी मुश्किलें हैं जिन्दगी की राहमें,
हर बात बया करना,
आसान नहीं होता।