तुम
ठंड की गुनगुनाती धूप
बरसात की रिमझिम बारिश
गर्मी की शीतल हवा
मेरे सारे रोगों की एक दवा
पुराना ना होने वाला कैलेंडर
मेरे धड़कनों की कहानी
मेरे बंद आंखों की सुहानी
मेरे कानों में बहती स्वर लहरी
तुम दिल में खिलती बागवानी हो
सर्दीली रातों की रजाई
प्यासे होठों की ठंडाई
मेरे आगोश में सिमटी अंगड़ाई
तुम इस जीवन की गूंजती शहनाई हो