एक रोटी
अनेक
काले-काले
बड़े छोटे दाग लिए
अनकही कहानियों को समेटे
सत्य - असत्य
प्यार- प्रतिशोध से
सिमटी गुन्थी
गुत्थियो को
उल्टा - पुल्टा,सुलझाकर
रुलाने और हंसाने वाली
पसीने से भीगी - भीगी
मखमल ऊपर सूखने वाली
गोल - गोल दुनिया में
गोल - मोल बनती बनाती
गुमनाम को नाम देती
नाम को बेनाम बना
कहीं सम्मान
कहीं असम्मान
इंसान को पशु
पशु को भगवान बना देती है
बहुत छोटी
एक रोटी