Hindi Quote in Poem by Anamika

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मां तू जो साथ है,
जीना अच्छा लगता हैं,
तू घर में ना रहे तो
घर सूना सा लगता है,
घर वापिस जब आऊँ तो
आंखों के सामने चाहूं तुझको
तू ना दिखे जब तो
कुछ बेचैनी लगे मुझको
तू साथ रहे मेरे तो
हर खुशियां अच्छी लगती है,
तू पास ना हो मेरे तो
दुनिया खाली सी लगती है,
छोटी सी बातों पर नाराज़ हो जाऊं तो
समझाने वाली तू होती है।
तेरे साथ अपनी खुशियां बांटना चाहती हूं मैं।
तू प्यारी है,तू ही घर की रानी है,
थोड़ी नासमझ हूं मैं,
पर मां से प्यार मुझको है
घर से दूर जाकर ,
तेरे प्यार की कीमत आयेगी समझ ।
पढ़ लिख कर जब कुछ बन जाऊंगी,
तब तुझको नाज़ होगा मुझ पर,
तू भी बोल सकेगी शान से
' मेरी बेटी मेरा अभिमान है।'
दुनिया की सारी खुशियां मै तुझको देना चाहूं,
तेरे बचे अरमानों को मै पूरा कर दिखाऊ।
मां तू जों साथ है तो जीना अच्छा लगता है
दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार तुझसे ही तो मिलता है।

written by ✍✍Anamika Agnihotri
#Kavita

Hindi Poem by Anamika : 111276111

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now