मेरा सारा होनापन है ठीक तुम्हारे पीछे
ठीक तुम्हारे पीछे है मेरी आवाज़ें
मेरी खुशियां , मेरे आंसू
मेरे गीले , मेरे शिकवे
मूड कर मुझे तुम देखोगे न?
मेरे कदम तुम्हारी परछाई के पहलू में
दूर दूर तक चलते है पर ठीक तुम्हारे पीछे
मेरा साया तेरा साया एक है पर
पलट कर तुम देखोगे तब.
शायद तुम्हे में न मिलूँ
इतना ज़ियाद हूँ में तुममे
तुम ढूंढो तो
शायद की में तुम्हे भीड़ में न मिलूँ .