???????????
? आई शरद पूर्णिमा की रात ?
?आज पूनम की है संपूर्ण चाँदनी की रात
आज सजी है खुशियों की अलौकिक बारात
आज मिठास है सबके दिल और ज़ुबान पे
खुशियाँ नाच रही चहूँ दिशाओं में
यह दीं प्रेरित करे बनना संपन्न जैसे श्री लक्ष्मी माँ
मुबारक हो आप सबको शरद पूर्णिमा
?आओ बनें उनके समान दिव्य गुणमूर्त
उनके समान अपनी सीरत से दिखाएं परमात्म सूरत
संस्कारों को बनाएँ सशक्त, चरित्र ओजस्वी
ज्ञान से बनें धनवान, योग से बनें तेजस्वी
धारणा से धारणमूर्तजैसे माँ कमला
मुबारक हो आप सबको शरद पूर्णिमा
?बनकर ज्ञान सूर्य मिटाते जग से अंधकार
कल्याणकारी शिव परमपिता निराकार
ब्रह्मा मुख का लेते अनुभवी रथ आधार
सर्व कलाओं से परिपूर्ण चंद्रमा का सर्व करते दीदार
संग-संग सदा रहते अपने शिव पिता और ब्रह्मा माँ
मुबारक हो आप सबको शरद पूर्णिमा
?चांद सा बनें शीतल, सदा मुस्काता
हर हाल में रहे ज्ञान सूर्य याद, रहे हँसता गाता
मिलके रहें जैसे हो दूध और खंड
मधुर बोलों से मिटा दें सभी द्वंद
ऐसी शरद पूर्णिमा के पश्चात आए दीवाली खुशनुमा
मुबारक हो आप सबको शरद पूर्णिमा
???????