मेरा खुदा
*******
तेरी रूह का मिलना मेरी रूह से
घण्टों बतियाना हाले दिल सुनाना
पुरसुकून हासिल इन मुलाकातों में
इश्क को जी भर कर जी जाना
मिलने पर आँखों का चुराना
कतरा कर रास्ता बदल लेना
मुड़कर देखना मोड़ पर पहुंचकर
मुस्कुराना और आगे बढ़ जाना
रस्म - ए - उल्फत कुछ यूँ निभाना
दिल से चाहना जमाने से छुपाना
खुद से जियादा मेरे रसूख का ख्याल
मेरी नज़रों में तुझे खुदा कर जाना
विनय...दिल से बस यूँ ही