बस कंडक्टर : चलो भाई टिकट निकालो टिकट!
पैसेंजर : एक विधान सभा की दो !
बस कंडक्टर : भाई, किसी विरोधी पार्टी से पूछ, सुना हैआज कल फ्री में बाँट रही है !
==========!!===========
एक फेंकू : अरे कल मैंने अपने मेले के मैदान में इतना लम्बा सांप देखा के वो हाथी को भी निगल जाये.
दूसरा फेंकू : अरे इसमें क्या बड़ी बात है, मैंने कल एक नेता देखा, उसने तो पूरा मैदान ही निगल लिया, सुना है अब वह उसके पिताजी का स्मारक बनेगा.
===========!!============
आदमी : अरे गुड्डू की अम्मा सुनती हो नेताजी आये है ! वोट मांगने !
गुड्डू के अम्मा : अरे सुनो जी उन्हें बताओ इस बार हम उन्हें वोट नहीं करेंगे हां !
नेता जी : नहीं माइ नाराज क्यों होते हो ! अगर इस बार फिर से चुन कर आ गया तो आप को पूरा मोहल्ला चमका दूंगा !
गुड्डू की अम्मा : पिछले बार आप ने ख़राब रास्ता चमकाने की बात करी थी ! और चुन कर आने के बाद जो रास्ता आप ने बनाया वो न जाने कहा गायब हो गया, अब के बार अगर आप आये, तो पता नहीं हमारे इस नगर का आप क्या करेंगे !
========!!==========