रोते हुए भी मुस्कुराने की कोशिश करता हूँ मैं................
तुम्हारा गम यू छुपाने की कोशिश करता हूँ मैं .............
जीना चाहता हूँ बीतें हुए लम्हों को जैसे फिर से
तुम रूठों,तुम्हे मनाने की कोशिश करता हूँ मैं...................
अब मुस्कुराकर मिलने लगा हूँ सभी से,वैसे तो
हंसी में दर्द को दबाने की कोशिश करता हूँ मैं....................
एक तुम ही थे जो मुझे रोक सकते थे हक़ से
तुमको फिर से बुलाने की कोशिश करता हूँ मैं................