Hindi Quote in Microfiction by Yashvant Kothari

Microfiction quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

3--कवि की आत्मा
कवि को लम्बी बेरोज़गारी के बाद एक महानगर में उपसंपादकी मिल गयी.खुश होकर कवि महानगर में मकान ढूंढने लगा.बड़ी मुश्किल से एक पुराना मकान मिला.कवि जी सपरिवार शिफ्ट हो गए. मगर रात को ही कवि को लगा मकान में कुछ गड़बड़ है. नहाते समय कवि प्रिया ने भी कहा –कुछ अजीब अजीब आवाजें आती है.कुछ दिन निकले मगर मन में वहम घुस गया.एक बाबा से बात की .बाबा ने ध्यान लगाया और बताया –आपके पहले भी इस मकान में एक कवि थे उनकी आत्मा भटक रही है ,आत्मा की शांति जरूरी है,कवि ने उपाय पूछा ,बाबा बोले –
उनकी काव्य पुस्तक छपवाओ और रॉयल्टी मुझे दिलवाओ.कवि और कवि प्रिया दूसरा मकान ढूंढ रहे हैं.

Hindi Microfiction by Yashvant Kothari : 111259349
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now