पुण्य दिवस की सभी को शुभकामनाएं??
आज का दिन हमारे लिए बहुत खास दिन है क्योंकि इस दिन हम मासी बने और हमसे छोटा सदस्य हमारे परिवार में आया। और इस छोटे सदस्य ने हमारी जिंदगी और हमारी सब चीजों पर कब्जा जमा लिया?? और हमारे जीवन में आतंक मचा दिया।
अभी तक घर पर सभी पर हमारा राज चलता था, अब ये अपना राज हम पर चलाते हैं???, वो भी बड़ी खतरनाक वाली मासूमियत के साथ?.. जब मन करता है पीट देते हैं।।??, मगर प्यार भी कर लेते हैं।।
खैर माफ किया.... ??
हमारे जीवन में आने और हमें मासी के रूप में चुनने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया पुण्य।❤❤ जन्मदिन मुबारक हो, हमारे प्यारे बच्चे को! ईश्वर करे आपके जीवन का प्रत्येक दिन, प्रत्येक क्षण आपको मुस्कुराने की बहुत सारी खूबसूरत वजह दे।
हम अपने सोना बेबी के जन्मदिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि आज शरारती को सबसे खास-खास महसूस कराया जाता है????❤❤
आपका और हमारा ये प्यारा सा रिश्ता हमारे लिए दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता है। हमारे प्यारे पुण्य, आप दुनिया के सबसे प्यारे बच्चे हैं। हम प्रार्थना करेंगे की आप भविष्य में महान मूल्यों और उच्च नैतिकता के व्यक्ति बनो.. संघर्ष करना सीखो, कभी हार मानना नहीं, हमेशा अपने आत्मसम्मान के साथ जिंदगी के मजे लो। ???? और हम सबके हमेशा यूँ ही लाडले रहो।??
जन्मदिन मुबारक हो बच्चे..??
हम चाहे कितने भी व्यस्त क्यों न हो, चाहे जहाँ भी हों, दूर हों या पास.... आप हमारी पहली प्राथमिकता हैं और हमेशा रहेंगे। पुण्य हम आपसे बहुत बहुत बहुत बहुत ज़्यादा प्यार करते हैं। आप हर एक दिन सितारे की तरह चमकते रहें और वास्तव में बहुत खुश रहें और हमेशा चहकते, खिलखिलाते रहें!
जब भी आपको देखते हैं तो हम बहुत खुशी और गर्व महसूस करते हैं और थोड़ी जलन भी??.. आप हमारे जीवन का सबसे खास हिस्सा हैं। तहे दिल से आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं पुण्य?? हमेशा खुश रहो..
बहुत सारा प्यार??❤❤
((और दी को भी शुक्रिया इतना शरारती तोहफा देने के लिए??))
#रूपकीबातें