शब्द प्रबल हो जाते हैं,
जब भाव हिलोरे लेते हैं l
कवि कोई बन जाता है
जब घाव हरे हो लेते हैं ll
हर अक्षर ताकत रखता है,
जब व्यथा भरा मन होता है l
ये व्यथा शब्द बन जाते हैं,
हर अक्षर जीवन होता है ll
यूँहीं कविता बन जाती है,
जब भाव हिलोरे लेते हैं l
कवि कोई बन जाता है,
जब घाव हरे हो लेते हैं ll
#VikasBhanti