मां ने रोक टोक लगाई
उसे प्यार का नाम दे दिया....
पिता ने बंदिशें लगाई
उसे संस्कारों का नाम दे दिया....
सास ने कहा अपनी इच्छाओं को मार दो
और उसे परम्पराओं का नाम दे दिया....
ससुर ने घर को कैदखाना बना दिया
उसे अनुशासन का नाम दे दिया.....
पति ने थोप दिए अपने सपने अपनी इच्छाएं
उसे वफ़ा का नाम दे दिया.....
ठगी सी खड़ी रही वो जिंदगी की राहों पर
और मैंने उसे क़िस्मत का नाम दे दिया.... :)