Hindi Quote in Shayri by Anjali Cipher

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

◆◆◆ ग़ज़ल◆◆◆

वक़्त की कर ले मिन्नत हज़ार आदमी
साँस कब ले सका है उधार आदमी

अपनी कमियों से जो सीखता ही रहे
एक दिन वो बने शाहकार* आदमी (masterpiece)

खोना चाहे न जाने कहाँ भीड़ में
ख़ुद से ही होना चाहे फ़रार आदमी

देखने को हक़ीक़त तेरी ए क़मर* (क़मर:चाँद)
चल पड़ा आसमां के भी पार आदमी

सेल्फियां खींचता रोज़ फिल्टर लगा
झूठी तारीफ़ का ये शिकार आदमी

सिर से पैरों तलक होगी पॉलिश चढ़ी
गर ज़ियादा लगे आबदार* आदमी (आब: चमक)

करके जायेंगे दुनिया से ये देह दान
चाहिए फिर 'सिफ़र' को न चार आदमी

#अंजलि सिफ़र

Hindi Shayri by Anjali Cipher : 111229267
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now