पूछताछ तो नहीं हुई
किसको कितना प्यार किया?
कब-कब कितनी ऊँचाई पर
किससे कितनी बात किया?
किस रिश्ते में कहाँ गया
कहाँ सुबह होने का आभास हुआ?
किसे कहाँ मुलाकात हुई
किन बातों से प्यार हुआ?
कोई पहरे पर नहीं
किसका पहरा पा लिया?
पूछताछ तो नहीं हुई
किसे दूर से देख लिया?
*महेश रौतेला