वियोग - रस
**********
मेरी बिंदिया,
चम - चम चमके,
सिन्दूर करे इशारे,
कब आओगे साजन प्यारे,
मेरा कंगना,
खन - खन खनके,
चूड़ी करे इशारे,
कब आओगे साजन प्यारे,
मेरी झांझर,
झन - झन झनके,
पायल करे इशारे,
कब आओगे साजन प्यारे,
मेरे नयना ,
रह - रह छलके,
आंसू करे इशारे,
अब आ भी जाओ साजन प्यारे।
उमा वैष्णव
(मौलिक और स्वरचित)