खुदा इस पापी पर अपना करम रखना,
ज़िन्दगी के सफर में थोड़ा सा मरम रखना।
गरूर-ओ-तकबीर मेरी ज़िन्दगी में ना आये,
अपनी दया से मेरा दिल नरम रखना।
लालच-ओ-हवस मेरे करीब ना आने पाये,
मेरी आँखों मे सदा हया-ओ-शरम रखना।
हर इम्तिहान में मुझे साबित क़दम रखना,
सिर्फ इंसानियत मेरा दीन-ओ-धरम रखना।
"पागल" की सिर्फ इतनी आरज़ू है खुदा,
दिल में मेरे अपनेपन का आखरी भरम रखना।
✍?"पागल"✍?