Hindi Quote in Good Night by Anju Gupta

Good Night quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

भुला के वादे… भूला के कसमें
लाए डोली किसी ओर की सजना।
उतर के डोली, जब आँगन तेरे,
उसने पायल छनकाई थी…
सच कहना एे साजन मेरे,
तुम्हें याद मेरी क्या आई थी ?

कन्धे पर सर, रख कर तेरे
गुजरते थे कभी… दिन रात ये मेरे।
सामने आ जब, उसने तेरे
चूड़ी अपनी खनकाई थी…
सच कहना एे साजन मेरे,
तुम्हें याद मेरी क्या आई थी ?

बेकरार लम्हों में...

शरमा कभी हस के
लिपट के उसने, अपनी खुशबू से
जब साँसें तेरी महकाई थी…
सच कहना एे साजन मेरे,
तुम्हें याद मेरी क्या आई थी ?

— अंजु गुप्ता

Hindi Good Night by Anju Gupta : 111192032

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now